फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court: मनोरंजन पार्क के लिए बिना टेंडर आवंटित की जमीन, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Thu, 27 Jun 2024 09:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मनोरंजन पार्क के लिए बिना टेंडर निकाले ही जमीन आवंटित कर दी। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना टेंडर आमंत्रित किये मनोरंजन पार्क के लिए जमीन आवंटित किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी तथा जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता सत्यम शर्मा की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि सीधी नगर पालिका निगम ने मनोरंजन पार्क के लिए किराये पर जमीन आवंटित कर दी। याचिका में कहा गया था कि नियमानुसार जमीन आवंटित करने के लिए टेंडर आमंत्रित किये जाने थे। नगर निगम ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए सस्ती दर पर जमीन आवंटित कर दी, जिसके कारण शासन को आर्थिक क्षति हुई है।

याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने शहरी प्रशासन विभाग के सचिव व आयुक्त सहित नगर निगम आयुक्त सीधी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें