फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार, बिल पास करवाने 39 हजार की ले रहा था रिश्वत, सीबीआई ने की कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2024 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर सीबीआई की टीम ने बुधवार रात साउथ ईस्टर्न रेलवे के नैनपुर में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ब्रिज) उदय कुमार को 39 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर सीबीआई की टीम ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के पदस्थ नैनपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर उदय कुमार को 39 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।

विज्ञापन


सीबीआई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश सोनी रेलवे में ठेकेदारी करता है। उसने नैनपुर में रेलवे का काम ठेके पर लिया था। कार्य के 13 लाख रुपये का बिल सीनियर सेक्शन इंजीनियर उदय कुमार ने रोक रखा था। ओमप्रकाश सोनी ने जब उदय से बिल पास करने के लिए कहा, तो उदय ने बिल की रकम की तीन प्रतिशत राशि बतौर रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत की रकम सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने 23 जून को 24 जून को ठेकेदार को फोन भी किया था। इसकी शिकायत ठेकेदार ने सीबीआई जबलपुर में की थी। सीबीआई के टीम ने बुधवार देर शाम कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें