फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: बालाघाट की इस सीट से पांच दशकों में दो परिवार से निर्वाचित हुए विधायक, इस बार भी दोनों में टक्कर

Sun, 22 Oct 2023 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

 बैहर विधानसभा सीट बालाघाट जिले की एकमात्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां अब तक दो ही परिवार के लोग विधायक बनते आए हैं। इस बार भी इन्हीं परिवारों से विधायक चुना जाएगा। 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा सीट में पिछले पांच दशकों में दो परिवार के व्यक्ति विधायक निर्वाचित हो रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने इन्हीं परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा है। यानी इस बार भी इन्हीं परिवारों में से विधायक चुना जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि बैहर विधानसभा सीट बालाघाट जिले की एकमात्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। स्व. सुधन्वा सिंह नेताम इस सीट से साल 1972 में भारतीय जनसंघ तथा साल 1977 में जनता पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए थे। साल 1980 तथा साल 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। दोनों चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी गनपत उइके से पराजय का सामना करना पड़ा। 1990 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के देवलाल भास्कर को पराजित किया।

साल 1993 तथा 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गनपत सिंह उइके विजयी हुए। उन्होंने साल 1993 में भाजपा प्रत्याशी सुधन्वा सिंह नेताम तथा साल 1998 में भाजपा प्रत्याषी बुधसिंह धुर्वे को पराजित किया। साल 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सुधन्वा सिंह नेताम के पुत्र भगत सिंह नेताम को चुनाव मैदान में उतारा और वे विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गनपत उइके को पराजित किया था। साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गनपत सिंह उइके के पुत्र संजय उइके थे। इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में भगत सिंह ने विजय हासिल की।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में संजय उइके ने साल 2013 तथा साल 2018 में हुए विधानसभा में जीत हासिल की। उन्होने साल 2013 में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम को तथा साल 2018 में उनकी पत्नी अनुपमा नेताम को पराजित किया। पिछले 51 साल में हुए 11 विधानसभा चुनाव में उइके परिवार 6 बार तथा नेताम परिवार 5 बार विधानसभा चुनाव में विजयी रहा है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने संजय उइके तथा भाजपा ने भगत सिंह नेताम को प्रत्याशी बनाया है।

                     
साल  विजय प्रत्याशी पार्टी मत   पराजित प्रत्याशी पार्टी मत
2008 भगत सिंह नेताम भाजपा  37639 संजय उइके कांग्रेस 32922
2013 संजय उइके  कांग्रेस 82419 भगत सिंह नेताम भाजपा 50067
2018 संजय उइके  कांग्रेस  79399 अनुपमा भगत भाजपा 62919
 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें