फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बेरोजगार बेटे को आत्महत्या के लिए पिता ने ही उकसाया था, कहता था- घर में पड़े रहने से अच्छा जहर खा ले

Mon, 10 Jun 2024 07:19 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

बेरोजगार बेटे को काम नहीं करने पर पिता अक्सर ताना देता था। उसे घर में पड़े रहने पर जहर खाकर मर जाने का कहता था। बेटे ने जान दे दी तो पुलिस ने पिता पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरोजगार बेटे को घर में पड़े रहने का ताना देते हुए पिता जहर खाकर मरने की बात कहता था। इसके कारण युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन


थाना गोरखपुर के अनुसार सत्यम कुशवाहा (19) निवासी जागृति नगर ने जहर का सेवन कर लिया था। इसकी उपचार के दौरान 28 अप्रैल को मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान मृतक की मां तथा पड़ोसियों के लिए गए बयान में उन्होंने बताया कि सत्यम कुशवाह बेरोजगार था। कोई काम धंधा नहीं करता था। इस बात को लेकर सत्यम के पिता संतोष कुशवाहा आए दिन बोला करते थे कि तू घर में पड़ा रहता है, कोई काम नहीं करता है जहर खाकर क्यों नहीं मर जाता। एक दिन बेटेन ने गुस्से में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी पिता के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज करने हुए अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें