फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आत्महत्या के लिये पिता ने किया था दुष्प्रेरित, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Sun, 09 Jun 2024 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP News: बेरोजगार बेटे को घर में पड़े रहने का ताना देते हुए पिता जहर खाकर मरने की बात कहता था। जिसके कारण युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए अभिरक्षा में लिया है।  
 
विज्ञापन
306 के तहत प्रकरण दर्ज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गोरखपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी जागृति नगर ने जहर का सेवन कर लिया था। जिसकी उपचार के दौरान 28 अप्रैल को मौत हो गयी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना में लिया था।

विज्ञापन


विवेचना के दौरान मृतक की मां तथा पड़ोसियों के लिये गयेबयान में उन्होंने बताया कि सत्यम कुशवाह बेरोजगार था कोई काम धंधा नहीं करता था। इस बात को लेकर सत्यम के पिता संतोष कुशवाहा आये दिन बोला करते थे कि तू घर में पड़ा रहता है, कोई काम नहीं करता है, जहर खाकर क्यों नहीं मर जाता है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी पिता के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज करने हुए अभिरक्षा में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें