फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: अविश्वास प्रस्ताव पर पंद्रह सदस्यों की मुहर, प्रेम सिंह भदौरिया को हटाया, राधेलाल गुप्ता बने चेयरमैन

Sun, 26 May 2024 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के सभागार में रविवार प्रात: ग्यारह बजे सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमें पच्चीस सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। राधेलाल गुप्ता को एसबीसी का नया अध्यक्ष चुना गया। 
विज्ञापन
स्टेट बार काउंसिल की सामान्य सभा रविवार को हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद में अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। रविवार को सामान्य सभा की बैठक में उन्हें पद मुक्त कर दिया गया। पंद्रह सदस्यों ने एक मतेन राधेलाल गुप्ता को एसबीसी का नया अध्यक्ष चुना। वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी के खिलाफ सात सदस्यों द्वारा लाए गए प्रस्ताव को भी भी पंद्रह सदस्यों की सहमति से खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


एसबीसी के सभागार में रविवार प्रात: ग्यारह बजे सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमें पच्चीस सदस्य उपस्थित थे। सबसे पहले राज्य अधिवक्ता परिषद की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया गया। इस प्रस्ताव में बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पर्यवेक्षक पूर्व न्यायाधिपति  एचपी सिंह मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय उपस्थित थे। बार कौंसिल ऑफ  इंडिया के निर्देशन के बावजूद प्रेम सिंह भदौरिया एवं दो अन्य द्वारा कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया गया। इसके बाद जगन्नाथ त्रिपाठी ने प्रस्ताव दिया कि सदस्य प्रेम सिंह भदौरिया को आज राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष की भूमिका में नहीं होना चाहिए। राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लंबित है जिस पर विचार किया जाना है। इसके बाद इस पर चर्चा की गई। पंद्रह सदस्यों की मुहर लगने के बाद प्रेम सिंह को पद से हटा दिया गया। वहीं राधेलाला गुप्ता को नया चेयरमैन चुना गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें