फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मृत कर्मचारी की लगा दी चुनाव ड्यूटी, कलेक्टर ने किया नगर निगम के सहायक आयुक्त को निलंबित

Sat, 06 Apr 2024 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में मृत कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में कलेक्टर ने नगर निगम के सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जबलपुर कलेक्टर कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिला निर्वाचन कार्यालय में नगर निगम द्वारा कर्मचारियों को भेजे गये डेटा बेस में मृतक कर्मचारी का नाम फीड कर दिया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नगर निगम जबलपुर की सहायक आयुक्त एवं प्रभारी स्थापना शाखा रचयिता अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम की सहायक आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजे गये नगर निगम के कर्मचारियों के डेटा बेस में मृत कर्मचारी रेखा साहू का नाम फीड कर दिया गया था, जिसके कारण मृत महिला कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई थी। अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं निर्वाचन कार्यालय के स्टॉफ द्वारा बार-बार संपर्क कर रचयिता अवस्थी को स्वयं उपस्थित होकर अति आवश्यक सेवाओं में तैनात नगर निगम के कर्मचारियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये थे। ताकि उन्हें चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखा जाना है। इसी के साथ उन्हें ऐसे कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत करने भी कहा गया, जिनसे निर्वाचन कार्य लिया जा सकता है। इसके बावजूद वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सक्सेना ने उनके इस कृत्य को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न करने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-134 में निहित प्रावधानों के तहत जारी निलंबन आदेश में निलंबन काल के दौरान उन्हें परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कार्यालय से संबद्ध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें