फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: चलती बस में ड्राइवर हुआ बेहोश, ढाबा तथा रेलवे की बाउंड्री वॉल को तोड़ा, 24 से अधिक यात्री घायल

Mon, 27 Nov 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां बस चला रहा ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर ढाबा और रेलवे की बाउंड्री वॉल को तोड़ दी। साथ ही बस में सवार 24 से अधिक यात्रा घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में बस चलाते समय ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया। बस ढाबे की दीवार तथा रेलवे की बाउंड्री वॉल को तोड़कर आगे जाने लगी। इसी दौरान एक यात्री ने समझदारी का परिचय देते हुए बस का ब्रेक लगा दिया। इस घटना में बस में सवार दो दर्जन व्यक्तियों को चोट आई है।

विज्ञापन


बालाघाट जिले के कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वस्कोले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस बालाघाट जिले से लांजी (जबलपुर) जा रही थी। दोपहर लगभग एक बजे बस का चालक गुरुनानक पेट्रोल पंप के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग में बेहोश हो गया। बस रोड किनारे स्थित ढाबे की दीवार को तोड़कर रेलवे की बाउंड्री वॉल में घुस गई। इसी दौरान बस में सवार किसी यात्री ने बस की स्टेरिंग में बैठकर ब्रेक लगा दिया, जिससे बस रूक गई।

पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर ड्राइवर तथा घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। बस में सवार दो दर्जन व्यक्तियों को चोट आई थी, जिसमें से पांच व्यक्तियों को हल्की गंभीर चोट आई है। ड्राइवर और यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें