फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बच्चे की दोनों किडनी फेल, अस्पताल मैनेजमेंट ने वेंटिलेटर पर केक कटवाकर मनाया बर्थ-डे

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

22 जून को बच्चे का 13वां जन्मदिन था, बच्चे ने केक काटने की इच्छा जताई थी। इस पर डॉ. शैलेन्द्र राजपूत ने केक मंगवाकर बच्चे से कटवाया। परिजनों के साथ ही अस्पताल का स्टाफ भी मासूम की खुशी में शामिल हुए।  
विज्ञापन
22 जून को बच्चे का 13वां जन्मदिन था, बच्चे ने केक काटने की इच्छा जताई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर के अस्पताल से मार्मिक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर वेंटिलेटर की है, बेड पर बैठा एक बच्चा केक काटता दिख रहा है। बता दें कि बच्चे की उम्र 13 साल है और उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। उसके जन्मदिन पर नर्स-डॉक्टर ने मिलकर बेड पर ही केक कटवाया।
विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल  में रांझी का रहने वाला 13 वर्षीय भर्ती है।  डॉ शैलेन्द्र राजपूत ने बताया कि बच्चा आठवीं का छात्र है। पहले बच्चे को बुखार आया फिर चेहरे और पैरों में सूजन आई। बच्चे की जांच की गई तो पता चला कि किड़नी खराब है। साथ में उसे दिल की भी तकलीफ है। बच्चा पिछले तीन माह से डायलिसिस पर है। लगातार किडनी में प्रॉब्लम बढ़ने से मासूम को वेंटिलेटर में रखा गया है। 

22 जून को बच्चे का 13वां जन्मदिन था, बच्चे ने केक काटने की इच्छा जताई थी। इस पर डॉ. शैलेन्द्र राजपूत ने केक मंगवाकर बच्चे से कटवाया। परिजनों के साथ ही अस्पताल का स्टाफ भी मासूम की खुशी में शामिल हुए। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे इस जिंदादिल बच्चे का जन्मदिन उसके लिए यादगार बन गया। इस मौके पर परिजनों की आंखों में आंसू थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें