फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पिता ने पुत्र को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; जमीन विवाद का है मामला

Sat, 02 Nov 2024 10:03 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime: ग्राम खैरी में पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में पाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाटन थानान्तर्गत ग्राम खैरी में पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया। पाटन थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि जमीन बंटवारे को लेकर बीते कई दिनों से पिता-पुत्र के बीच लड़ाई चल रही थी।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को एक बार फिर से दोनों का जमकर विवाद हुआ, तभी पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली कमर में लगी। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना के ग्राम खैरी में रहने वाले खिलान सिंह का अपने छोटे बेटे भूपेन्द्र सिंह से पहले भी विवाद हुआ था। वह चाह रहा था कि उसे भी जमीन का हिस्सा दिया जाए, जबकि खेलन सिंह अपने छोटे बेटे को घर से भाग रहा था। यही वजह थी कि अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था।

शनिवार की सुबह नशे में धुत खिलन सिंह ने के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सोनू के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। इसी दौरान खेलन सिंह घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर शिवराज पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट के पास लगी। घटना के बाद तुरंत इलाज के लिए इस मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपी खेलन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर में चल रहे जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पाटन थाना पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक पिता ने अपने बेटे पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें