जबलपुर जिले के मझगवां थानान्तर्गत चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों का डीएनए जांच के लिए भेजा है। बच्ची की हालत में सुधार होने के कारण उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
बांद्रा टर्मिनस से रीवा के बीच चलेगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन, जानें कहां-कहां रहेगा ठहराव
एसडीओपी सिहोरा के अनुसार मझगवां थाना अंतर्गत स्थित ग्राम में गत 26 अप्रैल को विवाह समारोह था। गांव में पान उमरिया क्षेत्र से बारात आई हुई थी। पड़ोस में रहने महिला ने विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहने अपनी चार वर्षीय बच्ची को तैयार किया था। इसके बाद बच्ची मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाली ताई के घर गई थी और नीचे आने के बाद गायब हो गई। बच्ची की मां भी तैयार होने के बाद विवाह समारोह में शामिल होने चली गई थी। बच्ची के नहीं मिलने पर उसकी तलाश प्रारंभ की। रात लगभग 10 बजे बच्ची घर से लगभग दो सौ मीटर दूर सड़क में मिली।
ये भी पढ़ें-
एमपी गजब है: आधा किलो रसगुल्ला और दो पैकेट गुटखे की चोरी पर FIR दर्ज, दोनों की कीमत मात्र 165 रुपये; जानें
परिजन बच्ची को लेकर घर गए और चेक करने पर पाया कि उसके गुप्तांग से खून निकल रहा है। इसके साथ उसके चेहरे व गले में मारपीट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार तथा पॉक्सो के तहत प्रकरण दर्ज कर मासूम बच्ची को उपचार के लिए एलगिन महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्ची की स्थिति में सुधार होने के कारण उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची अभी सदमे तथा दहशत में है और कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवक को पूछताछ में लिए अभिरक्षा में लिया था। चारों संदिग्ध युवकों के डीएनए को जांच के लिए भेजा गया है।