फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: डेटोनेटर फटने से फिर दहला ओएफके, एक कर्मचारी झुलसा, घटना की जांच के आदेश जारी

Wed, 15 Mar 2023 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया में मंगलवार की देर रात डेटोनेटर ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी झुलस गया। घटना के बाद से कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि ब्लास्ट वाली बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) मंगलवार की देर रात डेटोनेटर फटने के कारण फिर से दहल उठा। इस हादसे में एक कर्मचारी झुलस गया। डेटोनेटर फटने से कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। ओएफके में लगातार ऐसे हादसे घटित हो रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एफ-9 सेक्षन की बिल्डिंग नंबर 130 में मंगलवार रात लगभग दस बजे ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट डेटोनेटर की फिलिंग करने समय हुआ था। इसमें रोहित राजभर नामक कर्मचारी झुलस गया। ब्लास्ट होते ही फैक्टरी में हूटर बज गया था और दमकल विभाग के कर्मचारी घटना स्थल में पहुंच गए थे। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल बिल्डिंग नंबर 130 को सील कर दिया गया है।

घायल कर्मचारी को इलाज के लिए खमरिया अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता अरुण दुबे का कहना है कि दूसरे फिल्ड के कर्मचारी से काम करवाने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। फैक्टरी प्रशासन की ओर से घटना की जांच के निर्देश दिए जाते हैं, परंतु उनकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती है। जांच कमेटी का दायित्व है कि वह घटना के कारण को रोकने के संबंध में परामर्श भी रिपोर्ट में दे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें