जबलपुर जिले में बालाघाट के लालबर्रा थानान्तर्गत लवादा टोल टैक्स के समीप तेज रफ्तार डंपर ने मोटर साइकिल सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिसके कारण मां-बेटे सड़क पर गिर गए और डंपर चालक उन्हें रौंदते हुए चला गया। पुलिस ने सूचना मिलने मामला दर्जकर डंपर के संबंध में जांच प्रारंभ कर दी है।
लालबर्रा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरझड़ निवासी विजेन्द्र नगपुरे उम्र 35 साल अपनी मां सुकवंती नगपुरे उम्र 55 साल को मोटर साइकिल पर बैठाकर मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। लवादा टोल टैक्स के समीप तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटर साइकिल सहित दोनों जमीन पर गिर गए। चालक दोनों को रौंदते हुए डंपर लेकर फरार हो गया।
महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और बेटे ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर शव के पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने डंपर तथा चालक के संबंध में पतासाजी कर रही है।