फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर में ममेरे भाई ने घर में घुसकर युवक को जिंदा जलाया, पारिवारिक विवाद में पेट्रोल डालकर लगाई आग

Tue, 31 Jan 2023 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में पारिवारिक विवाद के कारण ममेरे भाई ने घर में घुसकर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
ममेरे भाई ने घर में घुसकर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में पारिवारिक विवाद के कारण ममेरे भाई ने घर में घुसकर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के अनुसार सिंघई कॉलोनी निवासी अजय गुप्ता (40) के घर में मंगलवार की सुबह उसका ममेरा भाई राहुल निवासी नया मोहल्ला आया था। घर में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। ममेरा भाई पेट्रोल से भरी बोतल बैग में रखकर लाया था। घर से बाहर जाते समय ममेरे भाई ने बोतल से युवक पर पेट्रोल छिड़क दिया और लाइटर से आग लगाकर भाग गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें