जबलपुर जिले के कटंगी थाना अंतर्गत पड़रिया में एक बालिका उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई, जब वह सुबह-सुबह मंदिर में जल चढ़ाने के लिए निकली थी। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पडरिया निवासी 16 वर्षीय बालिका सुबह करीब पांच घर से मंदिर में जल चढ़ाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की। परिजनों के द्वारा रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां पतासाजी की थी, परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजन ने थाना पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर अज्ञात व्यक्ति उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: 2 साल पहले परिवार से बिछड़े मासूम को पुलिस ने खोजा, गुवाहाटी शांतिधाम आश्रम की केयरटेकर ने छुपा कर रखा
एक बालक और दो युवतियां भी गायब
इसके अलावा अलग-अलग थानान्तर्गत एक बालक नाबालिग सहित दो युवती भी गायब हुई हैं। रांझी थानान्तर्गत 13 वर्षीय बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया। बरेला थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती घर से गायब हो गई। इसी प्रकार हनुमानताल थानान्तर्गत निवासी 20 वर्षीय युवती भी लापता हुई है। पुलिस ने तीनों प्रकरण में एफआईआर दर्ज करते हुए लापता बालक तथा दोनों युवतियों के संबंध में तालाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक उनके संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन