फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: पड़ोसी लड़कों के तानों से परेशान 11वीं की छात्रा ने आत्मदाह किया, आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 08 Dec 2021 06:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पड़ोसी लड़कों के तानों से परेशान 11वीं की एक छात्रा ने आत्मदाह कर सुसाइड कर लिया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आस-पड़ोस में रहने वाले लड़कों के तानों से परेशान 11वीं की छात्रा ने आत्मदाह कर सुसाइड कर लिया। छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका सुसाइड नोट बरामद किया है। उस आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि रांझी थाना क्षेत्र में मस्ताना चौक निवासी अभिलाषा जैन, उम्र-17 वर्ष, 11वीं की छात्रा है। कुछ दिन पहले वह पड़ोस में रहने वाले अनुराग केवट, उम्र-18 वर्ष, से बात कर रही थी। उसके पिता ने यह देख लिया था और फिर विवाद भी हो गया था। अभिलाषा के पिता ने अनुराग की पिटाई कर दी थी। इसके बाद अनुराग ने छात्रा के पिता के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया था।

अभिलाषा ने सुसाइड नोट में कहा है कि- सॉरी पापा, पड़ोस में रहने वाले अनुराग, वरुण खन्ना, तन्वी, आशा, ममता केवट ने मेरा जीना दूभर कर दिया है। इन लोगों से परेशान होकर मैं यह कदम उठा रही हूं। एएसपी के मुताबिक जैन परिवार का एक दिन पहले खन्ना परिवार से भी विवाद हुआ था। दरअसल, अनुराग और वरुण मित्र हैं। अभिलाषा को परेशान करने में वरुण भी अनुराग का साथ देता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सुसाइड नोट में जिनके नाम थे, उनसे पूछताछ की है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को अभिलाषा रांझी थाने गई थी। पुलिस से दोनों पक्षों में समझौता करने की बात भी कही थी। अगले ही दिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कहा कि पुलिस को इस तरह के मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें