फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: मां-बेटे की लाश कुएं में तैरती मिली, पति पर हत्या का आरोप 

Wed, 08 Dec 2021 06:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 28 साल की महिला और 6 साल के उसके बेटे की लाश गांव में ही एक खेत के कुएं में तैरती मिली है। आरोप है कि पति ने दोनों की हत्या की और लाश कुएं में फेंक दी। 
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 28 वर्षीय महिला और उसके 6 साल के बेटे की लाशें गांव के कुएं में तैरती मिली है। घटना तिरोड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के दिग्धा गांव की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


तिरोड़ी पुलिस थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने कहा कि महिला के घरवाले आरोप लगा रहे हैं कि दोनों की हत्या हुई है। वहीं, पति का कहना है कि महिला और बच्चे ने आत्महत्या की है। दोनों ने कुएं में कूदकर जान दी है। महिला की शिनाख्त शकुंतला बाई और उसके 6 साल के बेटे के तौर पर हुई है। गांव के एक खेत में स्थित कुएं में दोनों की लाशें तैर रही थी। 

उइके का कहना है कि महिला के पति ने बताया कि शकुंतला ने दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई थी। तीन साल का बेटा किसी तरह सीढ़िया चढ़कर बाहर निकल गया। वहीं, छह साल का बेटा निकल नहीं सका। उनकी लाशों को मंगलवार देर रात बाहर निकाला गया। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें