फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवा कांग्रेस ने राजवाड़ा से निकाली रैली, लगा जाम, वाहन चालक होते रहे परेशान

Mon, 28 Aug 2023 10:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी आज इंदौर पहुंचे। उन्होंने इंदौर में पहले कावड़ यात्रा में भाग लिया फिर वाहन रैली में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कांग्रेस ने सोमवार को राजवाड़ा से राज मोहल्ला तक वाहन रैली निकाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुआई निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली की वजह से पूरे राजवाड़ा पर चारों तरफ जाम लग गया। युवा कांग्रेस के लगभग एक हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। रैली राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट होते हुए राज मोहल्ला तक गई। इससे पहले श्रीनिवास बीवी कावड़ यात्रा में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज ने बताया कि यह युवा परिवर्तन रैली है। श्रीनिवास राजवाड़ा चौक पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली में शामिल हुए। रैली में इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ ख़ान, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।

किस विषय पर निकाली रैली
युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बढ़ती बढ़ती नशाखोरी, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, परीक्षाओं में घोटाले, बाल तस्करी, प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार और इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के रास्ते में सफाई के जुटे निगमकर्मी
रैली के दौरान इंदौर नगर निगम की टीम साफ सफाई के लिए लगातार जुटी रही। जहां से भी रैली निकली निगम के कर्मचारी वहां पर सफाई करते गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें