फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: उज्जैन-इंदौर दौरे पर योगी, चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे, शिवराज की दूरी ने उठाए कई सवाल

Wed, 13 Sep 2023 01:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश में चुनावों से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ का उज्जैन और इंदौर आना, उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उनके कार्यक्रमों से दूरी कई सवाल उठा रही है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से उनकी नजदीकी भी चर्चा में है। 
 
विज्ञापन
योगी आदित्य नाथ इंदौर आ रहे है। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सिर्फ उत्तरप्रदेश तक सीमित नहीं है। दूसरे प्रदेशों में भी योगी भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लोकप्रिय हैं। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्सर कई मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ का अनुसरण करते नजर आते हैं। दोनों की तुलना भी खूब होती है। बुलडोजर बाबा लोकप्रिय हुए तो मामा की सॉफ्ट इमेज वाले शिवराज भी मंच से दहाड़े ‘माफिया को जमीन में गाड़ दूंगा’ और ‘दुष्टों के लिए मैं वज्र हूं’। दुष्कर्मियों और अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर शिवराज भी बुलडोजर मामा के तौर पर छवि गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि जब योगी उज्जैन और इंदौर आ रहे हैं, चार कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन कार्यक्रमों से दूर क्यों हैं? 

विज्ञापन


तीन माह बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। इंदौर के आयोजन के बहाने मध्य प्रदेश के चुनाव में योगी आदित्यनाथ की इंट्री हो रही है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि योगी की मध्य प्रदेश यात्रा की जानकारी भोपाल वालों को भी पहले नहीं थी। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन योगी को इंदौर में अहिल्या देवी की पालकी में शामिल करने के लिए आमंत्रित कर चुकी थी। पहले उनका इंदौर आना तय नहीं था, लेकिन फिर अचानक योगी ने इंदौर के आयोजनों में भाग लेने की सहमति दी। उत्सव समिति को दूसरी मर्तबा आयोजन के आंमत्रण पत्र प्रकाशित कराने पड़े।

प्रचार में भी योगी की तस्वीर, शिवराज से बड़ी
देवी अहिल्या की पालकी यात्रा में आने की जानकारी मिलने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शिवाजी प्रतिमा लोकार्पण भी योगी आदित्यनाथ से कराने का फैसला किया। महापौर भार्गव दो माह पहले लखनऊ गए थे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से आधा घंटा मुलाकात की थी। शिवाजी प्रतिमा लोकार्पण के लिए सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है, उसमें भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बड़ी फोटो योगी आदित्यनाथ और महापौर की है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें