मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के साथ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। कई जिले हीट वेव से झुलस रहे हैं और कई जगह झमाझम बारिश हो रही है। इंदौर में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। भोपाल में भी दोपहर तक यही हाल रहा लेकिन शाम होते होते बादल छा गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले चार दिन तक कहीं हीट वेव चलेगी तो कहीं बारिश, बादल और आंधी वाली स्थिति बनी रहेगी। साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम, बंगाल की खाड़ी से नमी आने, हवा का रुख बदलने और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मौसम बार बार बदल रहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष के घर कार्यालय में घुसा पानी
गुरुवार को अमरपाटन में बारिश इतनी तेज हुई कि नगर परिषद अध्यक्ष के चेंबर बारिश का पानी घुस गया। रीवा में बारिश ने विकास के कार्यों से पोल खोल दी। विंध्य विहार कॉलोनी रहने वाले लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सीवर लाइन बिछाने वाली कंपनी ने रोड पर मिट्टी डालकर छोड़ दी। हल्की बारिश होते ही पूरी रोड पर पानी भर गया। अब लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है और लोग घरों में कैद हैं। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.7 °C गुना में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 °C मलाजखंड (बालाघाट) में दर्ज किया गया।
बुधवार गुरुवार के बीच वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)
मेहंदवानी 52.0, अमरपुर 33.2, रीठी 32.0, रहली 27.0, शाहपुरा 27.0, अमरवाड़ा 25.2, कोलार 25.0, मंदसौर 24.0, बालाघाट 23.2, जेतपुर 17.0, मलाजखंड 16.6, करांजिया 14.2, घंसौर 14.0, ताल 13.0, नैनपुर 12.8, परसवाड़ा 12.3, बिरसा 12.0, जावर 12.0, पुष्पराजगढ़ 11.7, बैतूल 11.4, बैहर 11.0, पीथमपुर 11.0, मवई 10.2, बहोरीबंद 10.0, मानपुर 9.2, समनापुर 8.4, डिंडोरी 8.4, चित्रंगी 8.2, अमरकंटक 8.0, चन्नौड़ी 8.0, इंदौर 7.4, सीहोर 7.0, जयसिंहनगर 7.0, बजाग 6.0, टोंकखुर्द 6.0, जावरा 6.0, बरगी 6.0, अनूपपुर 5.2, मटियारी 5.0, आगर 5.0, खचरौद 5.0, उज्जैन 5.0,
तिरला 5.0, बरही 5.0
यहां हुई ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
सीहोर (सीहोर), भोपाल (शहर), विदिशा (पठारी), मंदसौर (मंदसौर), धार (तिरला), दतिया (भांडेर), छतरपुर (बक्सवाहा), सागर (गढ़कोटा, रहली), दमोह (हटा, पथरिया, बेरागढ़, मड़ियादो), छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा), सिवनी (घंसोर), डिंडोरी (शाहपुरा), मैहर (उचेहरा), उमरिया, शहडोल, सीधी, अनूपपुर ।
चेतावनी
लू - भिंड, छत्तरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में।
आंधी - हरदा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, मंदसौर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मेहर जिलों में। बुरहानपुर जिले में।
बारिश और ओलावृष्टि - नर्मदापुरम्, बैतूल और हिंडोरी जिलों में। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांडुर्णा जिलों में।