इंदौर में कृष्णागुरुजी नवजातों को स्वागत करेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में अलग तरीके का आयोजन होने जा रहा है। मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी अक्षय तृतीया पर जन्म लेने वाले नवजातों का सम्मान करेंगे और उन्हें भेंट देंगे। ये कवायद त्योहारों को मानव सेवा से जोड़ने की कड़ी में की जा रही है।
बता दें कि 10 मई को इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा। मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन बड़ा पावन है। इस दिन अवतारों ने जन्म लिया है। बड़ी-बड़ी आध्यात्मिक घटनाएं भी इसी दिन हुई है। मेरा पूरा विश्वास है यह नवजात भी आने वाले समय में समाज को एक संदेश देंगे। आज का दिन प्रसव दिवस के रूप में मनाते हैं। गत वर्ष भी इसी प्रकार मनाया गया था। अबकी बार इंदौर के अलावा दिल्ली, पूना, बैंगलोर, देहरादून में भी प्रसव दिवस मनाया जाएगा।
बता दें कि उपरोक्त कार्यक्रम कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष भी मानव सेवी कृष्णा मिश्रा गुरुजी सरकारी अस्पताल में जाकर अक्षय तृतीया को जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं से आशीर्वाद लेंगे और उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट करेंगे।