फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: बुधवार सुबह से फिर बारिश शुरू, दो दिन छाए रहेंगे बादल

Wed, 11 Sep 2024 11:17 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन इंदौर में पानी गिरने की संभावना है। लगातार बादल छाने और हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट है। 
 
विज्ञापन
इंदौर में बारिश के बाद भरे पानी का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार की सुबह बादलों के छाने के साथ कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। मंगलवार को भी कई इलाकों में अलग-अलग समय पर तेज बारिश हुई थी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बादल छाने के साथ रिमझिम और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर बाद पूर्वी क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन


प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में सितंबर का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम बदला है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश भर में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इंदौर और आसपास के जिलों में बुधवार को धूप और उमस के बाद नमी से बादल छाने और बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

गिर रहा तापमान 
मंगलवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री गिरावट के साथ 29.2 (-1) और रात का 22.6 (+1) रहा। सोमवार को दिन का तापमान 29.6 (0) डिग्री और रात का तापमान 22.8 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस बार सीजन की करीब साढ़े 31 इंच बारिश हुई है जबकि कोटा पूरा करने के लिए अभी 5 इंच की और जरूरत है। शहर में दो दिनों से बीच-बीच में बादलों के छाने के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें