फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : सुभाष कर्णिक नहीं रहे, सादगी और हौसले की मिसाल थे पहलवान

Wed, 11 Sep 2024 10:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुभाष कर्णिक ने अभ्यास मंडल के माध्यम से पर्यावरण, शहर हित और इंदौर में नर्मदा लाने जैसे कई बड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा की। जनता के हितों के लिए वे हमेशा आगे रहे। उनके कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन
सुभाष कर्णिक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कुश्ती जगत के महारथी और अभ्यास मंडल के अग्रणी कार्यकर्ता सुभाष रंगनाथ कर्णिक का मंगलवार रात निधन हो गया। वे अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक के पिताजी थे। 

विज्ञापन


स्व. कर्णिक के साथी अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते ने बताया कि हमारे सबके प्रिय सुभाष कर्णिक पहलवान का स्वर्गवास पूरे शहर के लिए बड़ी क्षति है। सुभाष कर्णिक सादगी, ईमानदारी और यारबाजी की मिसाल थे। उन्होंने कॉलेज से लेकर आज तक सब निस्वार्थ सेवा भाव से काम किया। वे अभ्यास मंडल के आधार स्तंभ, नर्मदा अंदोलन के मजबूत आधार, कुश्ती और कबड्डी के श्रेष्ठ खिलाड़ी जागो और जगाओ का नारा बुलंद करने वाले थे। मोहिते ने बताया कि सुभाष कर्णिक ने अभ्यास मंडल के माध्यम से पर्यावरण, शहर हित और इंदौर में नर्मदा लाने जैसे कई बड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा की। जनता के हितों के लिए वे हमेशा आगे रहे। उनके कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

आज होगी अंत्येष्टि
स्व. कर्णिक की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे  23 राजश्री वाटिका वंदना नगर इंदौर स्थित निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार रामबाग मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें