फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिन में गर्मी शाम को बारिश, दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, मप्र के कई जिलों में अलर्ट

Tue, 14 May 2024 09:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
Weather News: इन राज्यों में अंधड़-बारिश को लेकर IMD Alert जारी। Delhi Weather - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गर्मी, उमस और बारिश का दौर जारी है। मौसम के सभी रंग दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को भी कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर के बाद कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ऐसा होगा। मंगलवार को प्रदेश के गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, छिंदवाड़ा, इंदौर, दतिया, पन्ना और बैतूल में तेज आंधी के साथ पानी गिरा। मनावर में आंधी-बारिश की वजह से फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंचा। वहीं हिंडोरिया के चनौरा माडिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल के प्रशांत अहिरवार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कल यहां पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिवनी, मंडला, डिंडौरी, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वानी, गुना, बैतूल, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, कटनी, जबलपुर के भेड़ाघाट, नरसिंहपुर, मैहर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक और उमरिया में भी हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कल यहां पर ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। इनमें श्योपुर, शिवपुरी के कूनो, अशोकनगर, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा के पेंच, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, टीकमगढ़ और दमोह में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें