फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अतिक्रमण हटाने गए अमले और फल बेचनेवालों के बीच विवाद

विज्ञापन
निगम कर्मचारी और फल बेचने वालों के बीच विवाद
विज्ञापन
इंदौर के मोती तबेला क्षेत्र में सोमवार शाम को अतिक्रमण हटाने गए अमले का फल और सब्जी बेचने वालों से विवाद हो गया। 
विज्ञापन



निगमकर्मियोंं और फल विक्रेता के बीच मारपीट और झुमाझटकी भी हुई। मौके पर आम का ठेला सड़क पर उल्टा पड़ा था। आम सड़क पर फैले हुए थे। फल विक्रेता का आरोप है कि निगमकर्मियों ने आम सड़क पर फेंक दिए और ठेला तोड़ दिया। 


निगमकर्मियों का कहना है कि जानबूझ कर ठेला विवाद के दौरान फल विक्रेता ने ही पलटा। मारपीट की शिकायत करने निगम कर्मचारी रावजी बाजार थाने गए। 


बताते है कि मोती तबेला मार्ग पर सड़क घेरकर खड़े ठेलों को निगमकर्मियों  ने जब्त कर लिया था। निगम के वाहन से ठेला चालक ठेले निकलने की कोशिश करने लगे।इससे विवाद हुआ और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर कांग्रेस नेता भी आए। उन्होंने घटना की निंदा की। उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी मार्ग पर दो साल पहले हमसे मिलने आए थे। हम सड़क किनारे वर्षों से फल सब्जी बेचते है। अब निगम को क्या आपत्ति है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें