फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के समीप पूर्व सरपंच के पति का अंधा कत्ल, लाश नदी किनारे मिली

Mon, 08 Jul 2024 01:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोमवार सुबह सूरतीपुरा के जंगल में नदी किनारे खून से दिलीप का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दिलीप के सीने और पीठ पर कुल्हाड़ी के घाव दिखे। मौके पर संघर्ष के निशान दिखे। एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए है।
विज्ञापन
इंदौर के समीप युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप चोरल एक युवक की हत्या हो गई। वह पूर्व सरपंच का पति था। हत्या किसने की और क्या वजह रही। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। युवक की लाश नदी किनारे पड़ी मिली। उसके शरीर पर कुल्हाड़ी के वार के निशान हैै। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई।

सिमरोल पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम 39 वर्षीय दिलीप पिता धीमा बुंदेला हैै। दिलीप रविवार रात को घर से गायब था। घर से वह गाय खोजने का कहकर निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने अाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

उसका फोन भी नहीं लग रहा था। सोमवार सुबह सूरतीपुरा के जंगल में नदी किनारे खून से दिलीप का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दिलीप के सीने और पीठ पर कुल्हाड़ी के घाव दिखे। मौके पर संघर्ष के निशान दिखे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए है, ताकि इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई जा सके।

 

पुलिस को आशंका हैै कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई। अफसरों ने दिलीप के पुराने विवादों की जानकारी परिजनों से ली हैै। दिलीप विधायक उषा ठाकुर का समर्थक था और उसकी पत्नी चार साल पहले सरपंच का चुनाव लड़ी थी। परिवार में पत्नी, एक बच्चे के अलावा माता-पिता है।

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें