फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: होली के लिए अभी से ट्रेनें फुल, इंदौर से जाने वाले यात्रियों को नहीं मिल रही टिकट

Mon, 20 Feb 2023 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बसों में भी यही हाल, घर जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश कर रहे यात्री
 
विज्ञापन
अभी से ट्रेनें फुल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार आने के एक महीने पहले ही आजकल टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। लोग एडवांस बुुकिंग करके रखते हैं और बड़ी संख्या में लोगों को ट्रेन के अलावा अन्य विकल्पों से जाना पड़ता है। अगले महीने होली का त्योहार है और इसका असर ट्रेनों पर अभी से दिख रहा है। तेजी से बुकिंग हो रही है और लगभग अधिकांश ट्रेन में टिकट मिलना बंद हो चुकी हैं। इंदौर से यह परेशानी इसलिए भी अधिक होगी क्योंकि इंदौर उज्जैन रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन रुका हुआ है। वेटिंग दिन पर दिन लंबी होती जा रही है और यात्री अब आवाजाही के लिए अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बसों के किराए पर भी लगाम नहीं
त्योहार पास आते ही बसों के किराए में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इसमें भी किसी तरह प्रशासन हस्तक्षेप नहीं कर पाता है। हर बार त्योहारों के समय किराए को आरटीओ के मुताबिक रखने की बात कही जाती है लेकिन त्योहार करीब आते ही बस संचालक मनमानी शुरू कर देते हैं। होली के लिए बड़े ट्रेवल्स की बसों में भी बुकिंग पहले से ही हो चुकी है। 

सभी रूट का यही हाल
इंदौर से जाने वाले सभी ट्रेन, बस रूट का यही हाल है। देशभर से बड़ी संख्या में लोग इंदौर में काम करने आते हैं। इसके साथ स्टूडेंट्स के लिए इंदौर मध्यभारत का मुख्य केंद्र बन चुका है। ऐसे में त्योहार के समय में अब लगातार वेटिंग की समस्या आने लगी है। 
विज्ञापन


कई पार्ट में कर रहे यात्राएं
यात्री इस समस्या की वजह से यात्राएं कई पार्ट में कर रहे हैं। इंदौर से दिल्ली जाने के लिए यात्री अन्य शहरों तक बसों से जाते हैं फिर जहां से अन्य बस या ट्रेन मिल जाती है वहां से दिल्ली पहुंच जाते हैं। इंदौर से मुंबई हो या दिल्ली या अन्य कोई भी रूट सभी जगह यात्री पार्ट ट्रेवल ही कर रहे हैं ताकि किसी तरह से वे त्योहार के समय में अपने घर पर पहुंच सकें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें