फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, पुलिस की गाड़ियों के नीचे लेटी महिलाएं और बच्चे

Wed, 28 Feb 2024 01:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नगर निगम और पुलिस की टीम पर लोग भड़क गए और पथराव करने लगे। अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
लोग गाड़ियों के नीचे लेट गए। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में नगर निगम और पुलिस की टीम पर भंवरकुआं के प्रोफेससर कालोनी में पथराव हो गया। टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। जैसे ही रिमूवल टीम ने काम शुरू किया बस्ती के लोगों ने जमकर पथराव शुरू कर दिया। भड़के हुए लोग सड़क पर भी बैठ गए और चक्का भी कर दिया। पुलिस लोगों को हटाने का प्रयास कर रही है। अतिरिक्त फोर्स भी बुलाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
इस तरह तोड़े गए दुकानें और मकान। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
प्रोफेसर कॉलोनी में बनी अवैध बस्ती को हटाने के लिए निगम और पुलिस की टीम पहुंची थी। बुधवार सुबह 9 बजे यह कार्रवाई शुरू हुई। जिन लोगों का घर औऱ दुकानें हट रहीं थी उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ देर में महिलाएं और बच्चे पुलिस की गाड़ियों के नीचे ही लेट गए। पथराव होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों मे जारी है कार्रवाई
निगम की टीम ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कई क्षेत्रों से अतिक्रमण हटा रही है। इससे पहले खजराना इलाके में भी निगम बड़ी कार्रवाई कर चुका है और बंबई बाजार में अतिक्रमण हटाया गया था। इन दोनों जगह विरोध नहीं हुआ लेकिन भंवरकुआं में लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को हटाया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
शहर के कई क्षेत्रों मे जारी है कार्रवाई
निगम की टीम ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कई क्षेत्रों से अतिक्रमण हटा रही है। इससे पहले खजराना इलाके में भी निगम बड़ी कार्रवाई कर चुका है और बंबई बाजार में अतिक्रमण हटाया गया था। इन दोनों जगह विरोध नहीं हुआ लेकिन भंवरकुआं में लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें