फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, नौकरी से निकाले जाने के चलते उठाया कदम

Thu, 01 Sep 2022 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के चलते ये कदम उठाया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
डॉक्टर के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति अभी स्थिर है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के पास स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आत्महत्या करने की नियत से एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंपनी ने हाल ही में सातों कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल सभी कर्मचारियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है। आत्महत्या करने वालों में जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा शामिल हैं। घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं। फिलहाल परदेशी पुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मरीजों के परिजनों का कहना है कि कंपनी मालिक ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव में इन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि मालिक ने हमें बुधवार को पुरानी कंपनी से निकालकर बाणगंगा स्थित दूसरी कंपनी में काम करने जाने के लिए कहा और न जाने पर कहा कि चाहो तो छुट्टी बना लो। हमारी जगह काम करने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से नए लोगों को लाया गया और हमें नौकरी से निकाल दिया। हम सभी लोगों ने तय किया कि अब किसी के घर चल नहीं सकेंगे, इसलिए हमने ये कदम उठाया। 

उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा थाना परदेशी पुरा ने बताया कि अस्पताल से सात लोगों के जहर खाने की सूचना मिली थी, जानकारी के अनुसार मालिक द्वारा सभी सातों लोगों को कई महीने से सैलरी नहीं मिली थी और इन्हें दूसरी कंपनी में शिफ्ट किया जा रहा था। इन लोगों ने मालिक से सैलरी मांगी थी, लेकिन पैसा नहीं मिलने पर मजदूरों में ये कदम उठाया। फिलहाल बयान लिए जा रहे हैं आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी। डॉक्टर के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति अभी स्थिर है और सभी बयान देने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें