फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: स्कूल वैन में लगी आग, बाल बाल बचे बच्चे, बीएसएफ जवान ने बुझाई आग

Fri, 30 Jun 2023 02:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वैन में ज्यादातर बोहरा समाज के बच्चे सवार थे। जैसे ही वैन में  आग लगी और धुंआ उठने लगा तो चालक ने तत्काल रोड़ के एक तरफ वैन खड़ी कर दी और गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
स्कूल की वेन में आग लगी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक स्कूली वैन में आग लग गई। हादसे के वक्त वैन में स्कूली बच्चे भी सवार थे, लेकिन अच्छी बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक ने आग लगते ही वैन को सड़क के एक तरफ खड़ा किया और बच्चों को वैन से उतार दिया। माणिक बाग रोड़ पर जहां यह हादसा हुआ,वहां कुछ बीएसएफ जवान भी खड़े थे, उन्होंन पानी की बाल्टियोंं से वैन में लगी आग बुझा दी।

वैन में एमबीएस एज्यूकेशनल सोसायटी के बच्चे सवार थे। यह स्कूल माणिकबाग रोड़ पर है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन चालक ने बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने निकला था। वैन में ज्यादातर बोहरा समाज के बच्चे सवार थे।

विज्ञापन

जैसे ही वैन में आग लगी और धुंआ उठने लगा तो चालक ने तत्काल रोड़ के एक तरफ वैन खड़ी कर दी और गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद वैन जलने लगी। वहां खड़े बीएसएफ जवानों नेे पानी डालकर वैन की आग पर काबू पा लिया। उधर बच्चों ने फोन लगाकर पालकों को हादसा होने की सूचना दी। इसके बाद माता-पिता घटनास्थल पर बच्चों को लेने आए। वैन सीएनजी से चलती है और पिछले हिस्से में उसका टैंक लगा था।

आपको बता दे कि पिछले सप्ताह एक स्कूली बस के इमरजेंसी गेट से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई थी। इसके बाद बस का परमिट आरटीअेा ने निरस्त कर दिया था।  बस से छात्रा के गिरने का भी बस  चालक और कंटक्टर को पता नहीं चला था। बस में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चों को बैठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें