इंदौर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में छह लोगों के नाम लिखे और उनके फोटो भी लगाए। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। मामला राजेन्द्र नगर का है। नोट में उसने बताया है कि उसे कई लोगों से लाखों रुपए लेना थे। इसके चलते वह काफी परेशान हो गया था। वहीं उसे कुछ लोगों को रुपए देना भी थे जो उसे पैसे वापस देने के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पाराशर कॉलोनी में रहने वाले मनीष (51) पुत्र भंवरलाल सोनी ने अपने घर में जहर खाकर जान दे दी। वह घर से ही प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। परिवार के लोगों ने सुबह छह बजे रूम में मनीष का शव देखा। पास में ही एक सुसाइड नोट पड़ा था। इसमें देनदार और लेनदारों के नाम लिखे थे।
कम्प्यूटर से तैयार किया सुसाइड नोट
मनीष के परिवार में एक बेटी और दो बेटे के साथ पत्नी और पिता हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष ने कम्प्यूटर से प्रिंटेंड सुसाइड नोट तैयार किया था। परिवार के लोगों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। सुसाइड नोट में लेनदार-देनदारों के नाम लिखने के साथ ही उनके फोटो भी लगाए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजन का कहना है कि मनीष पैसों के लेनदेन की वजह से लंबे समय से परेशान था।