वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के मन की बात नहीं सुन रहे है। बस अपने मन की बात बताते है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करने पर वर्मा ने कहा कि लक्ष्मण सिंह कोई राजनीतिक सर्वे करने वाले नहीं है, जो उन्हें मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा हुआ लग रहा है। भाजपा की सरकार प्रदेश में कुछ नहीं कर पाई। कांग्रेस विधायकों के सीट बदल कर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि न तो वे अपना विधानसभा क्षेत्र बदल रहे है और न ही जीतू पटवारी किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
आम आदमी पार्टी वोट काटती है
आम आदमी पार्टी को लेकर वर्मा बोले कि आम आदमी पार्टी और औवेसी की पार्टी कांग्रेस के वोट काटती है। गुजरात में हमें नुकसान हुआ। वर्मा ने कहा कि दोनो पार्टियां भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जयंत मलैया से माफी मांगे जाने पर वर्मा बोले कि जब पार्टी ने मलैया को नोटिस दिया था, तब विजयवर्गीय ने विरोध क्यों नहीं किया। उनकी संवेदना अब क्यों जागी।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्मा ने बताया कि मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला के सामने कांग्रेस भी दमदार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। इस बार कांग्रेस टिकट भी जल्दी घोषित करेगी, ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा समय मिल सके। उन्होंने बताया कि जयस के नेताओं से भी कमल नाथ की चर्चा हो चुकी है। पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, राजेश चौकेसे, संतोष सिंह गौतम भी मौजूद थे।