फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मप्र में नया विक्षोभ आएगा, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Thu, 22 Feb 2024 09:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कई जिलों में गर्मी पड़ रही है तो कई जिलों में ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार नया विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।  
 
विज्ञापन
Weather Update: MP में बारिश ने बिगाड़ा मौसम, पहाडों पर बर्फबारी लो लेकर ऑरेंज अलर्ट। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई वहीं कुछ जिलों में गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं पर बारिश हुई। ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भी बारिश हुई है। इसके अलावा शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान ग्वालियर ओर शहडोल संभागों के जिलों में बहुत कम हुए। शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। रीवा ओर शहडोल संभागों के जिलों में काफी अधिक रहा। शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6°C दमोह में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6°C पिपरसमा (शिवपुरी) में दर्ज किया गया।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में) 
जावा: 24.0, ओरछा: 16.0, राजनगर: 13.6, त्योंथर: 10.0, नईगढ़ी: 10.0, घाटीगांक 72, सिरमौर: 6.2, निवाड़ी: 6.0, बिरसिंगपुर: 5.0, अजयगढ़ः 36, छतरपुर: 2.2

ओलावृष्टि हुई
ग्वालियर (बरई, घाटीगांव) छत्तरपुर (हरपालपुर, गोगांव), मऊगंज (नईगढ़ी)।

चेतावनी
चंबल संभाग के जिलों में, रीवा, मउगंज, सतना छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज-चमक/वज्रपात के साथ झंझावात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं रीवा और चंबल संभागों के जिलों में, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना शिवपुरी ग्वालियर और दतिया जिलों में बौछारों की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें