फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: इंदौर में किसानों ने सांसद कार्यालय पर प्रदर्शन किया, बोले- भाजपा अपने घोषणा पत्र से मुकर गई

Thu, 22 Feb 2024 08:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा, सरकार को दी चेतावनी, किसान बोले मप्र के हर गांव में होगा आंदोलन kisan andolan
 
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर के सांसदों, विधायकों के निवास पर किसानों की मांगों को लेकर 21 से 23 फरवरी तक प्रदर्शन का आवाहन किया है। इसी के तहत इंदौर में भी संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों ने आज सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं को लेकर  ज्ञापन दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि गेहूं की समर्थन मूल्य पर 2700 रुपए प्रति क्विंटल से खरीदी की जाएगी लेकिन सरकार बनने के बाद सरकार ने यह वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए हम मांग करते हैं कि मध्य प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर ही की जाए। किसानों ने कहा कि अब मप्र के हर गांव में kisan andolan होगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों ने यह मांग की
1. एमएसपी गारंटी लागू की जाए
2. सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए
3. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करें
4. फसल बर्बादी का मुआवजा धारा 6-4 के तहत दें
6. प्याज, सोयाबीन और गेहूं की भावांतर एवं बोनस की बकाया राशि का तत्काल भुगतान करें
7. निरंजनपुर मंडी को वैध मंडी बनाएं
8. अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें
9. भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा दें
10. किसानों को ₹10000 पेंशन दी जाए
11. मनरेगा में अनिवार्य रूप से 200 दिन काम और ₹600 प्रति दिन मजदूरी का प्रावधान किया जाए
12. चार वर्ष से प्याज और सोयाबीन की भावांतर बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए
13. इंदौर में 186 किसानों के बकाया पौने तीन करोड़ रुपए का भुगतान मंडी निधि से किया जाए
14. घोड़ा रोज की समस्या का युद्ध स्तर पर समाधान किया जाए
15. मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सभी कृषि उत्पादों की एमएसपी (सी-2 + 50%) पर खरीदी की कानूनी गारंटी दे
16. राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम वेतन प्रति माह 26, 000 रुपए हो 
17. मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता वापस लें

कई गांवों से आए किसान
मोर्चे के घटक संगठन अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति, भारतीय किसान मजदूर सेना, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन और किसान सभा अजय भवन के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे। प्रदर्शन का नेतृत्व रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, अरुण चौहान, रुद्रपाल यादव और सोनू शर्मा आदि ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शैलेंद्र पटेल, प्रमोद नामदेव, सोहराब पटेल, मोहम्मद अली सिद्दीकी, कैलाश यादव, मनोज हारडिया, मुकेश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें