फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: मप्र के कई जिलों में बारिश की संभावना, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदलेगा मौसम

Sat, 03 Feb 2024 10:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Mp Weather Today- अगले तीन दिन तक कई जिलों में बादल और बारिश की संभावना है। कुछ जगह पर ओले भी गिर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Weather Forecast 03 February 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मप्र के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यह मौसम बदलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में बारिश भी हो सकती है और ओले भी गिर सकते हैं। रीवा, ग्वालियर, चंबल और सागर में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में तेज हवाएं चल रही हैं जिनकी वजह से मप्र के भी कई जिलों में कोहरा हो रहा है। उत्तरी मप्र में बारिश और ओले गिर सकते हैं और बिजली भी चमकेगी। रविवार से पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का अधिक असर पड़ेगा। 

कई शहरों में ठंड बढ़ गई
मौसम विभाग के मुताबिक कई शहरों में न्यूनतम तापमान कम हुआ है। दतिया में अभी सबसे अधिक ठंड है जहां पर पारा 5.9 डिग्री हो गया है। वहीं पचमढ़ी में यह 7.4, रीवा में 8.4, मंडला में 9.6, खजुराहो में 9.8 डिग्री हो गया है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक रतलाम में 30 डिग्री है। 
विज्ञापन


अगले तीन दिन इन जिलों में बदलेगा मौसम
4 फरवरी को हल्की ओलावृष्टि हो सकती है। भिंड और मुरैना में इसका प्रभाव रहेगा। चंबल संभाग के श्योपुर, मुरैना और भिंड, ग्वालियर संभाग के दतिया-ग्वालियर में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। नीमच, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 5 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग समेत मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं। 6 फरवरी से कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें