फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 11 Sep 2022 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर विकास प्राधिकरण की चौथी मंजिल पर रविवार शाम अचानक आग लग गई थी। चौथी मंजिल पर ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है। फिलहाल, दमकलकर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
इंदौर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इंदौर विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रविवार शाम को अचानक आग लग गई। विकास प्राधिकरण की चौथी मंजिल पर ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय है, जहां पर आग लगी थी। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन


इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया, आईडीए की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है, उसमें आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आईडीए के दफ्तर आग से प्रभावित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की गाड़ियां काफी लेट पहुंची...
इंदौर विकास प्राधिकरण बिल्डिंग रेसकोर्स रोड पर स्थित है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन लोगों का कहना है कि आग की सूचना के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची, तब तक आग जोरदार तरीके से धधक रही थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें