फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: यह कैसी भाजपा? प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर कार्यक्रम रद्द करना तो दूर शिवराज ने जिक्र तक नहीं किया

Sun, 11 Sep 2022 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार दोपहर को निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में ही थे, फिर भी कार्यक्रम रद्द करना तो दूर उन्होंने अपने भाषण में उमेश शर्मा का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन
मृतक उमेश शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार को ह्दयाघात से निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में ही थे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक का विमोचन कर रहे थे। उमेश शर्मा के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी न तो कार्यक्रम रद्द किया और न ही अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने उमेश शर्मा तक जिक्र ही किया। इसकी आलोचना भी हो रही है। 

विज्ञापन


इंदौर में शायद ही कोई ऐसा हो, जो उमेश शर्मा को नहीं जानता होगा। उमेश शर्मा ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में रहते हुए ही छात्र राजनीति में प्रवेश कर लिया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। फिर भाजपा महामंत्री का पद भी संभाला। इस समय प्रदेश प्रवक्ता थे। कुछ समय पहले तक प्रदेश के प्रभारी रहे भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने कहा था कि उमेश शर्मा से ही उन्होंने भाषण देना सीखा था। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी किताबों को पुस्तकालय में बदला तब उन्होंने कहा था कि इसका महत्व उमेश ही समझ सकते हैं। यानी प्रदेश तो छोड़िए, देश में बड़े-बड़े नेताओं के साथ करीब से काम कर चुके हैं उमेश शर्मा। तभी तो उन्हें गुजरात चुनावों के लिए एक जिले का प्रभार भी दिया गया था। वह तो वहां से लौटे ही थे कि दुखद हादसा हो गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद जताया शोक
ऐसा नहीं था कि भाजपा नेताओं को ब्रिलियंट कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उमेश शर्मा के निधन की जानकारी नहीं थी। शिवराज ने कार्यक्रम खत्म होते ही मीडिया से चर्चा में उमेश शर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता, प्रखर वक्ता और कुशल संगठक थे उमेश शर्मा। उनके जाने से जो रिक्तता हुई है, वह कोई नहीं भर सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ शिवराज ने अस्पताल जाकर श्रद्धांजलि दी। उमेश शर्मा के बेटे और अन्य रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। फिर भी इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कार्यक्रम रद्द क्यों नहीं हुआ या मंच से श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई? 
विज्ञापन


मोदी पर लिखी किताब का विमोचन करने आए थे
शिवराज रविवार को इंदौर में थे। ब्रिलियंट कन्वेंशन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक यात्रा के उत्कर्ष 20 वर्ष की गाथा पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का अनावरण था। भाजपा कार्यकर्ताओं और इंदौर के गणमान्य नागरिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें