फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Jan 2024 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रात को एक रेस्त्रां में खाना खाकर वह रात को घर लौट रहा था। चोइथमराम मंडी के समीप साढ़े 12 बजे उसकी बाइक असंतुलित हुई और वह सड़क के डिवाईडर से टकरा गया। 
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के पहले दिन एक सड़क हादसे में एक युवक को अपनी जान गंवाना पड़ी। वह दोस्तों के साथ रात को एक रेस्त्रां में खाना खाकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक डिवाईडर से टकरा गई। सिर पर लगी गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की आंखे व त्वचा दान की।

हादसा रविवार रात को चोइथराम क्षेत्र में हुआ। निजी बैंक में काम करने वाले युवक नमन पिता महेंद्र राजपूत अपने दो दोस्तों के साथ गया था। रात को एक रेस्त्रां में खाना खाकर वह रात को घर लौट रहा था।

विज्ञापन


चोइथमराम मंडी के समीप साढ़े 12 बजे उसकी बाइक असंतुलित हुई और वह सड़क के डिवाईडर से टकरा गया। दोस्त ने दूसरे लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हादसे का पता चला तो वह खंडवा से इंदौर पहुंचे। 

पढ़ाई के लिए आया था इंदौर

नमन पिछले साल पढ़ाई के लिए इंदौर आया था। उसकी एक निजी बैंक में जाॅब भी लग गई थी। नमन का परिवार खंडवा में रहता है। नमन की तीन बहनें है। वह इकलौता भाई था। वह अनूप नगर में अपने दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। हादसे में मृत घोषित किए जाने के बाद पिता ने संस्था मुस्कान से संपर्क किया। उन्होंने आंखे व त्वचा दान करने की इच्छा जताई, ताकि नमन की आंखों से किसी की दुनिया रोशन हो सके। अंत्येष्टी के पहले नमन की आंखे व त्वचा डोनेट की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें