फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, दुकान सील, जुर्माना लगाया

Mon, 30 Sep 2024 08:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर

सार

नगर निगम इंदौर की टीम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दुकानदारों, सब्जीवालों और व्यापारियों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
कार्ऱवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जब्त किया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है। इसी के चलते प्रशासन जगह जगह छापे मारकर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर रहा है। जहां पर भी सिंगल यूज प्लास्टिक मिल रहा है वहां पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित प्लास्टिक बेच रहे थे
सोमवार को नगर निगम की टीम ने देवकी नगर से 125 किलो अमानक प्लास्टिक जब्त किया। यहां के सप्लायर्स दर्शन प्लास्टिक के खिलाफ टीम ने यह छापामार कार्रवाई की। हेल्थ ऑफिसर राजेश जायसवाल ने बताया कि कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अमानक स्तर की पॉलिथीन बरामद की गई। सप्लायर के द्वारा एमआर 9 के समीप मौजूद मंडी में यह प्लास्टिक सप्लाई की जाती थी। इसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन और अन्य कुछ प्रोडक्ट्स हैं। निगम ने जुर्माना लगाया है और दुकान को सील किया है। 

सब्जीवालों, दुकानदारों पर भी एक्शन
निगम की टीम इन दिनों सब्जीवालों, दुकानदारों पर भी एक्शन ले रही है। अलग अलग क्षेत्रों के लिए टीमें गठित की गई है। जब्त सामान के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें