फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सराफा में दुकान संचालकों और कॉलेज छात्राओं के बीच मारपीट, केस दर्ज

Mon, 08 Apr 2024 09:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की लोकप्रिय सराफा चौपाटी पर देर रात विवाद हो गया, आसपास के दुकानदारों ने दोनों पक्षों को रोककर झगड़ा शांत करवाया। 
 
विज्ञापन
इंदौर का सराफा बाजार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लोकप्रिय सराफा चौपाटी में लड़कियों के विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले लड़कियां बातचीत में गहमा गहमी कर रही हैं और बाद में मारपीट के हालात बन गए हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला रेस्टोरेंट संचालक का सराफा में आई कुछ छात्राओं ने विवाद हुआ। विवाद में कुछ लड़के भी कूद पड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया, लेकिन सोमवार शाम तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


दोनों ने लगाए आरोप
सराफा पुलिस ने बताया कि चौपाटी में दुकान लगाने वाली तनु सोलंकी और ग्राहक चांदनी ने शिकायत दर्ज करवाई है। तनु ने चांदनी भूरिया के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने का केस दर्ज किया है। वहीं चांदनी ने तनु के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

पुलिस के मुताबिक तनु ने बताया कि वह सराफा में पनीर टिक्का की दुकान लगाती है। रात करीब 1.30 बजे चांदनी वहां आई और पनीर टिक्का खरीदने के बाद दुकान के सामने ही खाने के लिए बैठ गई। हमने उसे साइड में बैठने के लिए कहा क्योंकि दूसरे ग्राहक आना जाना नहीं कर पा रहे थे। इस पर वह भड़क गई और उसने हमें अपशब्द कहने शुरू कर दिए, बाद में वह हमसे मारपीट भी करने लगी। वहीं चांदनी ने शिकायत में बताया है कि वह भंवरकुआं क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। रविवार रात में वह सहेली अंजलि और बीना के साथ सराफा गई थी। पनीर टिक्का की दुकान पर साइड में बैठने की बात पर विवाद हुआ और तनु और उसके पति ने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इसके बाद हमारे साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें