फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कला वीथिका के उद्घाटन पर विधायक ठाकुर ने कहा- राजवाड़ा इंदौर की सांस्कृतिक विरासत का आधार कार्ड

Mon, 11 Mar 2024 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कला वीथिका में मल्हारराव होलकर से लेकर यशवंतराव महाराज तक के होलकर राजअेां के इतिहास की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पुराने इंदौर के फोटो और इंदौर मेें जन्मी लता मंगेश्कर की इंदौर के फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीर भी वीथिका में रखी गई है।
विज्ञापन
वीथिका को देखती विधायक उषा ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का दिल कहे जाने वाले राजवाड़ा पर सोमवार को पूर्व संस्कृति मंत्री व विधायक उषा ठाकुर ने कला वीथिका का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि राजवाड़ा इंदौर की संस्कृति का आधार कार्ड है। इससे ही हमारे शहर की पहचान हैै। यहां आने वाले पर्यटक होलकरशासकों के बारे में कला वीथिका के माध्यम से जान सकेंगे।

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग की यह पहल अच्छी है। देवी अहिल्या ने देशभर के धार्मिक स्थानों व शहरों में धर्मशालाएं,घाट व बावड़ी का निर्माण कराया। पर्यटकों को उनके द्वारा देशभर में कराए गए कामों की जानकारी वीथिका में एक नक्शे के माध्यम से भी मिल सकेगी। आने वाली पीढ़ी को सही इतिहास के बारे में बताना हमारी जिम्मेदारी है। इस तरह के प्रयास भी सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए होना चाहिए। इंदौर आने वाले पर्यटक देवी अहिल्या के लोक कल्याणकारी कामों के बारे मेें जानना चाहते हैं, जिसमें यह वीथिका मददगार साबित होगी। आने वाले दिनों में राजवाड़ा की दूसरी मंजिलों पर भी अन्य गतिविधियां संचालित होंगी।

होलकर राजवंश का पूरा इतिहास समेटा
कला वीथिका में मल्हारराव होलकर से लेकर यशवंतराव महाराज तक के होलकर राजअेां के इतिहास की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पुराने इंदौर के फोटो और इंदौर मेें जन्मी लता मंगेशकर की इंदौर के फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीर भी वीथिका में रखी गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने स्त्री की महत्ता को समझा
इंदौर से महिला नेत्री को टिकट देने के कयास पर ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। कांग्रेस ने कभी इस बारे में नहीं सोचा। प्रभु द्वारा संचालित व्यवस्थाएं भी मातृ शक्ति को समर्पित हैं। रक्षा विभाग मां दुर्गा को, शिक्षा विभाग मां सरस्वती को और वित्त विभाग मां महालक्ष्मी के पास है। हमारी पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ा रही है, इसलिए राजनीति में भी महिला वर्ग को ज्यादा मौके देना चाहती है। इंदौर से जिसे भी टिकट मिलेगा। वह जीत का नया कीर्तिमान बनाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें