फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नगर निगम के घोटाले में चार आरोपियों को जेल भेजा, तीन का रिमांड बढ़ाया

Sun, 05 May 2024 09:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस दो ठेकेदारों पर घोषित करेगी इनाम, मो. सिद्धकी और अभय राठौर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर। 
 
विज्ञापन
INDORE NAGAR NIGAM - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीन आरोपियों का रिमांड और दो दिन के लिए बढ़ाया गया है। पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार मो. साजिद, मो. जाकिर, रेणु वडेरा, राहुल वडेरा, कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया, सब इंजीनियर उदय सिसौदिया और क्लर्क राजकुमार साल्वी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी मो जाकिर, राहुल वडेरा और निगम कर्मचारी राजकुमार साल्वी का रिमांड मांगा गया। अभियोजन की ओर से कोर्ट को बताया कि इन तीनों आरोपियों से अभी और पूछताछ करने के साथ नए सूत्र जुटाना हैं। इस पर कोर्ट ने इन तीनों को मई तक के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
विज्ञापन


फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी
दो ठेकेदार इमरान खान (क्रिस्टल इंटरप्राइजेस) और मौसम व्यास (ईश्वर इंटरप्राइजेस) अभी भी फरार हैं। इन दोनों ने निगम को पांच करोड़ रु. का चूना लगाया है। इन पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। आरोपी ठेकेदार मो. सिद्धकी (ग्रीन कंस्ट्रक्शन इंजीनियर) और अभय राठौर भी फरार हैं जिस पर दस हजार रुपए का इनाम पहले से ही घोषित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें