फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सम्मेलन में सांसद लालवानी बोले-सीकेपी समाज ने मांगा नहीं,देश को हमेशा दिया है

Sat, 23 Dec 2023 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सम्मेलन में पूर्व जज शांतनु केमकर और डाॅ दिगपाल धारकर का सम्मान किया गया। इस मौके पर धारकर ने कहा कि वे समाज के लोगों को निशुल्क आपरेशन करेंगे। केमकर ने कहा कि उनके माता और पिता समाज के कामों में काफी सक्रिय रहे।
विज्ञापन
सम्मेलन मेें पूर्व जज शांतनु केमकर और डा. धारकर का सम्मान किया गया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें चांद्रसेनीय कायस्थ प्रभु (सीकेपी) समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन मेें इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सीकेपी समाज हमेशा देने वाला रहा है। समाज भले ही संख्य बल में कम हो, लेकिन कभी सरकारों से कुछ नहीं मांगा। देश के उत्थान के लिए समाज के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर गुप्ते नेे कहा कि समाज के ज्यादातर लोग  आर्थिक रुप से सुरक्षित है, लेकिन समाज के लोग आर्थिक रुप से सक्षम नहीं है, उन्हें भी हमने अपने साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा समाज स्वाभिमानी है,राजनीति और लोक प्रशासन में भी हमारे समाज की सहभागिता रही है,

सम्मेलन में पूर्व जज शांतनु केमकर और डाॅ दिगपाल धारकर का सम्मान किया गया। इस मौके पर धारकर ने कहा कि वे समाज के लोगों को निशुल्क आपरेशन करेंगे। केमकर ने कहा कि उनके माता और पिता समाज के कामों में काफी सक्रिय रहे। वे भी सीकेपी समाज की पेढ़ी के कामों में मदद करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे समाज के लिए और ज्यादा समय देंगे।

सीकेपी समाज इंदौर के अध्यक्ष डा. विजय प्रधान ने कहा कि जरुरतमंद युवा वर्ग की शिक्षा के लिए समाज को एक निधि बनाना चाहिए, ताकि शिक्षा के लिए आर्थिक संकट न हो। समारोह मेें अलग -अलग प्रदेशों से आए समाज के लोगों ने सांस्कृतिक नृत्य व नाट्य भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


पिपलियापाला क्षेत्र के एक गार्डन में आयोजित सम्मेलन मेें शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधान पहन कर आई थी। उनके द्वारा कोकर्ण क्षेत्र के खान पान के स्टाॅल भी लगाए गए थे। शाम को कायस्थ मिलाप का आयोजन भी किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। संचालन धनश्री प्रधान ने किया। आभार सुरभि गडकरी ने माना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें