फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा हां मैं बलि का बकरा हूं, जो संघर्ष से परिचित नहीं हुआ वो कभी चर्चित नहीं हुआ

Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में लगे पोस्टर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। 
 
विज्ञापन
अक्षय कांति बम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अक्षय कांति बम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि कई अखबार लिखते हैं कि अक्षय बम को बलि का बकरा बना दिया है। आज मैं कहना चाहता हूं कि हां मैं बलि का बकरा हूं क्योंकि जनता को खुश करने के लिए अगर मेरे गले की बलि भी दे रहे हो तो कोई गलत नहीं है। यह बंदा बलि का बकरा है। यह वीडियो उनके चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर शुक्ला, अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल भी मंच पर बैठे थे। अक्षय ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है जो कभी संघर्ष से परिचित नहीं हुआ वह कभी चर्चित नहीं हुआ।
विज्ञापन


पोस्टर लगाकर बलि का बकरा बताया
कुछ दिन पहले भाजपा नेता राजा कोठारी ने शहर में बैनर और पोस्टर लगवाए थे। इसमें अक्षय का फोटो लगाकर बलि का बकरा लिखा गया था। यह खबर सोशल मीडिया के साथ मीडिया में भी कई जगह आई। इस पर ही अक्षय ने पलटवार करते हुए बयान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें