फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, 111 फीट का रावण ऐसे हुआ भस्म, देखें शानदार तस्वीरें

Thu, 02 Oct 2025 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
 
विज्ञापन
1 of 2
दशहरा मैदान का रावण दहन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर भर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अनेक स्थानों पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतलों का दहन किया गया। रावण के पुतलों के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण व लंका का भी दहन हुआ। दशहरा मैदान पर शहर का सबसे ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। 

यह भी पढ़ें...
Indore News: अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, इंदौर के इन कारोबारियों ने चौंकाया

करीब एक हजार से ज्यादा स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। बताया गया कि शहर में सबसे ऊंचा रावण दहन दशहरा मैदान पर हुआ। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 250 फीट की लंका भी जलाई गई। अधिकांश जगह शाम 7 बजे के बाद रावण दहन हुआ। इसके अलावा शहर के चिमन बाग मैदान पर 111 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। उषा गंज छावनी में 51 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसी तरह छावनी दो नंबर स्कूल में 100 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसने आंख से अंगारे निकाले। सभी स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
इंदौर में रावण की आंखों से निकली आग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दशहरा मैदान
दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया व समिति के अध्यक्ष पिंटू जोशी ने बताया कि दशहरा मैदान पर 7.30 बजे 111 फीट ऊंचा रावण दहन किया गया। इसे लोहे के एंगल की मदद से खड़ा किया गया था। यहां 250 फीट की लंका भी तैयार की गई। रावण दहन के पहले प्रताप चौराहा से दशहरा मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें रामजी और हनुमानजी के वेश में युवा शामिल हुए। रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध हुआ और उसके बाद आतिशबाजी की गई। 

चिमनबाग मैदान
दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष अनिल यादव और संयोजक अरविंद यादव ने बताया कि 51 साल से चिमनबाग मैदान पर समिति द्वारा बुराई के प्रतीक रावण एवं लंका का दहन किया जा रहा है। यहां पर भी 111 फीट के रावण का पुतला दहन का दावा किया गया। दशानन के दसों सिर आतिशबाजी से अलग थे और स्वर्णिम रूप की 250 फीट लंबी लंका का भी दहन हुआ। 

तिलक नगर
तिलक नगर समिति के आयोजक मीत भवानी कश्यप, संरक्षक अविनाश पचौरी व अध्यक्ष सांस्कृतिक मंडल धीरज कश्यप ने बताया कि 51 फीट ऊंचे रावण और 100 फीट की लंका का दहन किया गया। यहां करीब दो घंटे आतिशबाजी की गई। इसकी खासियत थी कि रिमोट कंट्रोल से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर यहां पर रावण दहन हुआ। आसमान सतरंगी आतिशबाजी से सज गया और रावण दहन के साथ ही उसके पीछे लगातार 30 मिनट तक आसमान में सतरंगी रोशनी होती रही। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र हार्डिया थे और कार्यक्रम की अध्यक्ष महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की। 

विजय नगर
विजय नगर रावण दहन समिति के दीपेश यादव, अंकित यादव ने बताया कि इस वर्ष 61 फीट ऊंचे रावण का दहन रात 9 बजे विजय नगर चौराहे के पास मैदान में किया गया। आयोजन स्थल पर गत्रू महाराज की भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राम, जानकी, राधाकृष्ण, हनुमान, शिवपार्वती के रूप में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला सहित कई नेता शामिल हुए। यहां रंगारंग आतिशबाजी की गई।

छावनी
एकता सहयोग समिति के अध्यक्ष पंडित कपिल तिवारी, आयोजक लव मीणा ने बताया कि ऊषागंज हाई स्कूल मैदान पर 25 फीट लंबा 16 फीट चौड़ा जटायू बनाया गया। उसने 51 फीट ऊंचे रावण से युद्ध किया। समिति हर वर्ष अनूठे रावणों का निर्माण करती है। इससे पहले सीता हरण करने वाला रावण, शाही स्नान करने वाला रावण, इंद्रजाल चलने वाला रावण, गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला रावण बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें