फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नवरात्रि में हुई छप्परफाड़ बिक्री, इंदौर के बाजारों ने तोड़े रिकॉर्ड, ग्राहकों को मिले डिस्काउंट

Wed, 01 Oct 2025 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: जीएसटी में कटौती के कारण इंदौर के बाजारों में त्योहारी सीजन के दौरान जबरदस्त उछाल आया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले साल की तुलना में 20% अधिक बुकिंग हुई है, जहां ग्राहकों को वाहनों पर ₹50,000 तक की बचत हो रही है।
विज्ञापन
1 of 3
बर्तन बाजार में नवरात्रि पर आई रौनक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही केंद्र सरकार द्वारा दी गई जीएसटी कटौती का बड़ा फायदा आम लोगों को मिला। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुई धनवर्षा धनतेरस तक जारी रहेगी। जीएसटी में 10% तक की कमी से ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर टॉप स्पीड में पहुंच गए हैं, जिससे पिछले साल के मुकाबले इस साल व्यापार में 20 से 25 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: सराफा चौपाटी पर बड़ा सस्पेंस! त्योहारी सीजन के बाद होगा बड़ा फैसला
विज्ञापन

2 of 3
दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
ऑटोमोबाइल सेक्टर में बुकिंग के रिकॉर्ड टूटे
इस त्योहारी सीजन में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण पटेल और सचिव विशाल पमनानी के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल वाहनों की बुकिंग में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पटेल ने बताया कि जीएसटी कम होने से दोपहिया वाहनों पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक और चारपहिया वाहनों पर 50,000 रुपये तक का सीधा फायदा हो रहा है। यही कारण है कि जो लोग अगले साल गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे थे, वे भी इसी सीजन में अपनी बुकिंग करवा रहे हैं। नवरात्रि से धनतेरस तक 3500 से ज्यादा दोपहिया और 7500 से ज्यादा चारपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शोरूम संचालकों के मुताबिक, नवरात्रि के पहले ही दिन 3000 से ज्यादा दोपहिया वाहन और 800 से ज्यादा कारें डिलीवर की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजबाड़ा में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रौनक, ग्राहकों को मिला बड़ा फायदा
जीएसटी कटौती का असर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर भी साफ दिख रहा है। टीवी, एसी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर और डिशवॉशर जैसे उत्पादों पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है। लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स के गौरव पाहवा ने बताया कि इस कटौती से ग्राहकों को हर उत्पाद पर 3000 से 7000 रुपये तक का औसत फायदा मिल रहा है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि 10 लाख रुपये के टीवी पर ग्राहक को सीधे 70,000 रुपये की छूट मिली। पाहवा के अनुसार, पिछले साल की नवरात्रि के मुकाबले इस साल बिक्री में 20% की वृद्धि हुई है और दिवाली तक इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

किराना बाजार में भी 25% की वृद्धि
त्योहारी सीजन का उत्साह केवल ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक ही सीमित नहीं है। सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर किराना बाजार में भी पिछले साल के मुकाबले 25% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है, जो बाजार में चौतरफा सकारात्मक माहौल का संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें