फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कल आधे से अधिक इंदौर को नहीं मिलेगा पानी, नर्मदा लाइन फूटी, 50 फीट ऊपर गया फव्वारा

Tue, 27 Feb 2024 10:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कई खेतों की फसल बह गई, तीसरे फेस की 68 टंकियों को कल नहीं मिलेगा पानी। हजारों गैलन पानी बहकर फिर से नर्मदा में पहुंचा। 
 
विज्ञापन
आसमान छूता पानी का फव्वारा। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन से 55 किलोमीटर दूर नर्मदा की पाइप लाइन मंगलवार दोपहर फूट गई। इस लाइन से इंदौर को पानी सप्लाई होता है। इस लाइन के फूटने से बुधवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। लाइन फूटने के बाद जलूद पंप हाउस पर वाटर फील्ड के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर दी है। अफसरों के मुताबिक जल कार्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। लाइन ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इंदौर नगर निगम के जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नर्मदा पाइप लाइन फूटने के कारण तीसरे फेस के करीब 68 टंकियों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


कई खेतों की फसल बह गई
नर्मदा से लगे मंडलेश्वर क्षेत्र के पहाड़ों से पानी चढ़कर इंदौर आता है। इसका सीधा कनेक्शन इंदौर नर्मदा फेस तीन के कनेक्शन वाले इलाकों से है। मंगलवार को दोपहर में जब पाइप लाइन फूटी तो 50 फीट से अधिक ऊंचा फव्वारा छूट गया। गांव वालों ने बताया कि करीब दो घंटे तक पानी बहता रहा। इस दौरान हजारों गैलन पानी बहकर फिर से नर्मदा में मिल गया। लगभग आधा किलोमीटर तक पानी बहता रहा। पानी का बहाव इतना अधिक था कि मंडलेश्वर क्षेत्र के कई खेतों में फसल पूरी तरह से बह गई। यहां पर अधिकांश खेतों में इन दिनों गेहूं और चने की फसल लगी हुई है। 

इन क्षेत्रों में रहेगी पानी की परेशानी
मां विहार, स्कीम नम्बर 59, बिजलपुर, बिलावली, खाती-वाला टैंक, भंवरकुंआ, स्नेह नगर, गाडी अड्डा, सी पी शेखर नगर, पागनिस पागा, उर्दू मैदान, एम वाय एच, PWD, यशवंत क्लब, तुकोगंज, कॉटन अड्डा, कुलकर्णी का भट्टा, अम्बेडकर नगर, MIG, त्रिवेणी उद्यान, बजरंग नगर, नंदा नगर रोड नम्बर 13, नंदा नगर नई, नंदा नगर पुरानी, जनता क्वार्टर, बर्फानी धाम, सुखलिया, महालक्ष्मी नगर, वीणा नगर, स्कीम नम्बर 54, स्कीम नम्बर 74, स्कीम नम्बर 114 पार्ट 2, नानक नगर, स्कीम नम्बर 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस, शिव नगर, महावीर नगर, खजराना, प्रगति नगर, बुद्ध नगर, रेती मंडी, सूर्य देव नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम नम्बर 71, चन्दन नगर, अंबिकापुरी, स्कीम नम्बर 140, सिलिकॉन सिटी, कृषि नगर, रेडियो कॉलोनी, भूरी टेकरी, मित्र बंधु नगर, सर्व सुविधा नगर, स्कीम नम्बर 134, साई कृपा, समर पार्क, तापेश्वरी बाग, स्कीम नम्बर 114 पार्ट 1, स्कीम नम्बर 78, स्कीम नम्बर 78 स्लाइस 1, स्कीम न 78 स्लाइस 2, लोहा मंडी, राजीव आवास विहार, स्कीम नम्बर 136, स्कीम नम्बर 113
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें