फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सात साल की बच्ची की विक्षिप्त ने की हत्या, निगम ने आरोपी का घर ढहाया, भीड़ ने थाने पर किया पथराव

Fri, 23 Sep 2022 10:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में सात साल की बच्ची की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारा विक्षिप्त बताया जा रहा है। शाम को निगम ने हत्या के आरोपी के घर पर हथोड़े चलवा दिए। उसका घर तोड़ दिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया। 
विज्ञापन
माहेनूर जिसकी हत्या की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया जब आजाद नगर इलाके में सात साल की माहेनूर की हत्या हो गई। माहेनूर को उसके पड़ोस में रहने वाले विक्षिप्त कहे जा रहे सद्दाम ने चाकू से गोदकर मार डाला। इससे पहले उसने बच्ची के हाथ की नस काट दी थी। पूछने पर उसने बताया कि माहेनूर उसे अच्छी लगती थी। 
विज्ञापन


मामला शहर के आजाद नगर इलाके का है। वॉटर पंप के पास ही माहेनूर उर्फ मायरा अपने परिवार के साथ रहती थी। करीब दस महीने पहले माहेनूर की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने नाना-नानी के यहां रहने आ गई थी। यह पता नहीं चल सका है कि सद्दाम ने ऐसा क्यों और कब किया। प्रशासन ने दोपहर के बाद आरोपी के घर पर कार्रवाई करते हुए उसे ढहा दिया। 

विज्ञापन


हत्यारा कर रहा बहकी-बहकी बातें 
पुलिस के मुताबिक हत्यारा सद्दाम बहकी-बहकी बातें कर रहा है। रहवासियों के मुताबिक वह विक्षिप्त है। पूछताछ पर उसने कभी कहा कि माहेनूर अच्छी लगती थी। कभी कहता है कि पता नहीं उसे क्यों मार दिया। माहेनूर का शव भी उसके ही घर पर मिला है। 

पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एडीसीपी ज़ोन-1 जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्यारे सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह विक्षिप्त है, इसे साबित करने वाला कोई भी दस्तावेज उसके परिजन पेश नहीं कर सके हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक चिकित्सा परामर्श लिया जाएगा।
विज्ञापन




गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
हत्या के बाद लोग बहुते गुस्से में थे। वे आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही बच्ची का शव वापस आजाद नगर में पहुंचा तो लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इससे नगर निगम और पुलिस की गाड़ियों के कांच फूट गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को सबक सिखाया। स्थिति को देखते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें