फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले- मध्य प्रदेश में 29 सीटें भाजपा जीतेगी, इंदौर का टिकट दिल्ली से तय होगा

Sun, 03 Mar 2024 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

15 साल पहले कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर लोकसभा सीट से टिकट मांगा था। तब सांसद सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी का विजयवर्गीय खेमे ने खुलकर विरोध किया था, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उन्होंने दावेदारी नहीं की।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय बस्तीवासियों से मिले। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने विधानसभा क्षेत्र की पंचशील नगर बस्ती में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के स्टीकर घरों में चिपकाए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 29 सीटें भाजपा जीतेंगी और देशभर में 400 से ज्यादा सीटें आएगी।

विज्ञापन


इंदौर लोकसभा सीट का टिकट होल्ड किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि इंदौर के टिकट का फैसला दिल्ली से होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दश का सर्वांगीण विकास किया है। भाजपा सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए उन्नति का पैगाम लाई है।

भाजपा के प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी हुई, लेकिन उसमें इंदौर लोकसभा सीट शामिल नहीं थी। यह सीट भाजपा ने होल्ड पर रख दी है। इंदौर सीट के अलावा मालवा निमाड़ की धार, उज्जैन सीट पर भी भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। विजयवर्गीय रविवार सुबह पंचशील नगर बस्ती में पहुंचे और वहां भाजपा सरकार की योजना का लाभ लेने वाले लोगों से मिले और केंद्र से जुड़ी योजना की जानकारी दी। उन्होंने घरों में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के पोस्टर भी लगाए।

विजयवर्गीय नहीं दावेदार

15 साल पहले कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर लोकसभा सीट से टिकट मांगा था। तब सांसद सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी का विजयवर्गीय खेमे ने खुलकर विरोध किया था, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उन्होंने दावेदारी नहीं की।

उम्र के मापदंड के कारण महाजन को पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। तब विजयवर्गीय बंगाल के प्रभारी थे, इस कारण उन्होंने इंदौर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मांगा था। बाद में शंकर लालवानी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। अब वे प्रदेश सरकार में मंत्री है, इसलिए इंदौर लोकसभा सीट से इस बार भी दावेदारी नहीं जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें