फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: टीआई की दर्दनाक मौत, संघ ने किया मंथन और रवि पुष्य पर छप्परफाड़ कारोबार

Mon, 02 Nov 2026 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख खबरों में देवास में टीआई की शहादत, आरएसएस की डेली कॉलेज में बड़ी बैठक, पलाश परिसर में युवती की संदिग्ध मौत, मुरासु चक्रवात का मौसम पर असर और पुष्य नक्षत्र पर हुआ ऐतिहासिक 850 करोड़ का कारोबार शामिल है।

विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. देवास में अवैध शराब का कारोबार रोकने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मिनी ट्रक कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: शराब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई को ट्रक से रौंदा, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत, चालक हिरासत में

2. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज में शुरू हुई। बैठक में देशभर से 408 पदाधिकारी शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: आरएसएस के देशभर में 46 प्रांतों के बजाए 90 संभाग बनाने पर हुआ बैठक में मंथन

3. इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पलाश परिसर में लिव-इन में रहने वाली युवती की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी प्रेमी से तंग आकर युवती द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरी युवती, प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

4. इंदौर और आसपास के तापमान में बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु के सक्रिय होने से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही और तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में आया खतरनाक चक्रवाती तूफान, देखिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

5. रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर ऑटोमोबाइल बाजार में 700 कारों और 1500 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी के साथ लगभग 100 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ, जबकि शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को मिलाकर कुल 850 करोड़ का व्यापार दर्ज किया गया।
पूरी खबर पढ़ें: 200 करोड़ का रियल एस्टेट और 100 करोड़ की गाड़ियां, इंदौर में रवि पुष्य पर हुई छप्परफाड़ बिक्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें